कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में देर शाम थार गाड़ी में सवार युवकों ने गांव अल्लूवाल के सरपंच पर हमला कर दिया। सरपंच ने एक थानेदार के बेटे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन गांव अल्लूवाल के सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम से गुरुद्वारा गुरु का बाग की तरफ जा रहे था। जब वह गुरुद्वारा सेहरा साहिब के मोड़ पर पहुंचा तो रास्ता न देने की वजह से थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों के साथ उसकी मामूली बहस हो गई। इसी दौरान कार चालक के युवक ने गाली गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया। वह घायल हो गया तो कार चालक साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Haryana: कुंवारों को पेंशन देने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, सीएम ने किया एलान, DRO-SDM को रजिस्ट्री की पावर
जख्मी सरपंच के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाए हैं कि हमला करने वाला पंजाब पुलिस में तैनात एक थानेदार का लड़का है। उसकी शह पर वह आए दिन इलाके में ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहता है। जख्मी सरपंच को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया।
डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंच के बयान पुलिस की ओर से कलम बंद किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।