फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन पॉइंट पर 1.40 लाख की लूट: नई बुलेट खरीदने जा रहे युवक के साथ वारदात, रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड

Tue, 18 Mar 2025 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

नई बुलेट खरीदने जा रहे युवक से शोरूम पहुंचने से पहले ही एक लाख 40 हजार रुपये की लूट हो गई। घटना पंजाब के कपूरथला की है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस लूट का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि पीड़ित का रिश्तेदार है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में गन पॉइंट पर लूट की वारदात हुई है। साइंस सिटी के नजदीक बाइक सवार दो युवकों से कार सवार बदमाशों बंदूक के दम पर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड पीड़ित युवक का रिश्तेदार है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि उक्त घटना में पीड़ित युवक की बुआ का लड़का मास्टरमाइंड था, जिसे काबू कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक गगनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च को शाम लगभग 7 बजे वह अपने बुआ के लड़के सुखजीत सिंह निवासी नूरपुर दोनां के साथ नई बुलेट लेने के लिए जा रहा था। उन्होंने नई बाइक के लिए गांव मंसूरवाल दोनां में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अलग-अलग कार्ड से 1.30 लाख रुपये निकलवाए और यह रुपये उसने अपनी बुआ के लड़के सुखजीत सिंह को दिए थे। उसने उक्त पैसों को अपने बैग में रख लिए और बाइक पर जालंधर की तरफ नई बाइक लेने के लिए चल पड़े। 

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी बुआ का लड़का सुखजीत सिंह बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। सुखजीत सिंह बाइक धीरे चला रहा था। जब वह साइंस सिटी से आगे पीटीयू के नजदीक पहुंचे तो कपूरथला की तरफ से आई एक स्विफ्ट कार उनकी बाइक के आगे रुक गई। कार से एक युवक उतरा और उसने सुखजीत सिंह पर पिस्टल तान दी और कहा कि जितने भी पैसे हैं, वह निकाल दो। सुखजीत ने पैसों वाला बाग उनकी तरफ कर दिया और लुटेरों ने बैग से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए, इसमें सुखजीत के 10 हजार भी पड़े थे। 
विज्ञापन


लूट की घटना की सूचना के बाद थाना सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू करते हुए बुआ के लड़के सुखजीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी घटना की साजिश के बारे में बता दिया। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि लूट की घटना के मास्टरमाइंड सुखजीत सिंह और उसके साथी हरमन, लाडी के अलावा एक अज्ञात पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें