फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में सड़क हादसे में दो की मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर

Sun, 05 May 2024 03:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

रविवार सुबह अबोहर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया। मृतकों की पहचान गांव किल्लियांवाली निवासी रमेश शर्मा व गांव फुल्लूखेड़ा निवासी जगनंदन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


गांव किल्लियांवाली निवासी और पंडिताई का कार्य करने वाले करीब 65 वर्षीय रमेश शर्मा के बेटे पवन कुमार ने बताया कि उसका पिता सुबह 8 बजे घर से गए थे। करीब 10 बजे उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

वहीं सरकारी अस्पताल पहुंचे मृतक जगनंदन के बेटे रुपिंद्र ने बताया उसने अपने नए मकान का निर्माण कार्य शुरू करना था जिसका शिलान्यास वस्तुशास्त्र के अनुसार करवाने के लिए उसके पिता पंडित रमेश शर्मा को लेने के लिए आए थे।

उसने बताया कि जब दोनो सीतो रोड स्थित रेवनवुड इंटनरेशनल स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेजगति कार ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स ने दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद गांव किल्लियांवाली और फुल्लूखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें