फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ जयपुर से पकड़ी गई नाबालिग, बताया घर से भागने का कारण तो हैरान रह गई पुलिस  

Wed, 03 Mar 2021 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ घर से चली गई। पिता ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने लड़की को जयपुर से ढूंढ निकाला। इसके बाद जब लड़की ने घर से भागने का कारण बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल लड़की का पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी से दुखी होकर वह घर से चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला बठिंडा का है। 

विज्ञापन


बठिंडा के थाना सिविल लाइन एरिया अधीन आते क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिगा के साथ उसका पिता ही पिछले कुछ समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। दुखी होकर नाबालिग अपने दोस्त के साथ जयपुर भाग गई। आरोपी पिता ने ही पुलिस के पास बेटी के लापता होने की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले नाबालिग और उसके दोस्त को जयपुर से ढूंढ निकाला और उन्हें बठिंडा ले आई। 


चौकी बस स्टैंड पुलिस और डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा के सामने नाबालिग ने खुलासा किया कि उसका पिता पिछले कुछ समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। इस बारे में उसने अपने एक दोस्त से बात की तो दोनों ने जयपुर जाने का प्लान बनाया। लड़की ने बताया कि वह 24-25 फरवरी की मध्य रात्रि को अपने दोस्त के साथ बठिंडा के बस स्टैंड के बाहर से बस के जरिये जयपुर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के दोस्त से भी पूछताछ की। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया। डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर शाम को लड़की के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें