फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Double Murder: जमीन बंटवारे को लेकर भाई ने ही ली थी दो जानें, पहले सुपारी भी दी थी, फिर खुद किया कांड

Wed, 08 Jan 2025 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों की ढाणी में रह रहे बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान कयास सिंह और अमरजीत कौर के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
मृतक दंपती - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में सोमवार देर रात गांव बदियाला में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई बिक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने जमीन बंटवारे को लेकर अपने भाई कयास सिंह और भाभी अमरजीत कौर की तेजधार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने थाना सदर में दर्ज हत्या मामलें में आरोपी बिक्रम को नामजद करके वारदात में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार कयास सिंह का अपने पड़ोस में रहने वाले सगे भाई बिक्रम सिंह के साथ जमीन बंटवारे को लेकर पिछले समय से विवाद चल रहा था। बिक्रम सिंह ने कयास सिंह की हत्या करवाने के लिए गांव के ही रहने वाले कुछ गुंडा किस्म के युवाओं को छह माह पहले सुपारी भी दी थी। हालांकि जब सुपारी लेकर युवाओं ने उसके भाई की हत्या नहीं की तो सोमवार देर रात बिक्रम सिंह ने खुद ही कयास सिंह एवं अमरजीत कौर की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मामले की जांच के दाैरान जब पुलिस ने सुपारी लेने वाले युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी बिक्रम सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग किया गया तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें