फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में नवविवाहिता को गोली मारी: रूबी को पंसद करता था आरोपी, शादी कहीं और होने पर मार दी थी तीन गोलियां

Mon, 23 Feb 2026 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पट्टी शहर की गार्डन कॉलोनी के पास एक युवक ने पति के साथ दवा लेने जा रही नव विवाहिता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।  
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के कस्बा पट्टी के गार्डन कॉलोनी में पति के साथ स्कूटी पर जा रही नविवाहिता को एक युवक ने गोली मार दी थी। हमले में नवविवाहिता गंभीर घायल हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल रूबी के पति अंश की शिकायत पर आरोपी करण और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल नवविवाहिता रूबी मेहरा अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करण रूबी को पसंद करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी अंश से हो गई। इसी रंजिश के में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दो माह पहले हुई थी शादी

अंश ने पुलिस को बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता है। रूबी से 2 माह पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद आरोपी करण ने सास सरबजीत कौर से कहा था कि रूबी से शादी करना चाहता था, फिर उसका विवाह कहीं और क्यों कर दिया गया।

जब इस बात को लेकर करण की मां जसबीर कौर के पास गए तो उन्होंने भी यही कहा कि करण रूबी को पसंद करता था और वह जो चाहेगा, वही करेगा। इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम करीब 5 बजे आरोपी ने उन्हें घेर लिया। पहले मेरे साथ मारपीट की और जब रूबी ने शोर मचाकर बचाव करने की कोशिश की तो करण ने उस पर 3 गोलियां चला दीं। घायल रूबी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें