फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में बड़ी वारदात: सुनार की दुकान में घुसे बदमाश, दोनों पक्षों में चली गोली, दुकानदार की मौत

Fri, 19 Nov 2021 01:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में बदमाशों ने गोली मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। लूट की नीयत से सुनार की दुकान में घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला की बैंक कॉलोनी के पास गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक सुनार की दुकान में चार-पांच बदमाश आ घुसे। बदमाशों के पास पिस्तौल थी। आते ही उन्होंने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और दूर हटने को कहा तो दुकानदार ने फायर कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। जिसमें सुनार को गोली लग गई। गोली लगने से दुकानदार गंभीर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान कुलदीप राज उर्फ दीपक निवासी बैंक कॉलोनी बटाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने एक हमलावर युवक को भी काबू कर लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी परविंदर कौर मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी रही।

इस संबंध में बटाला के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया गुरुवार की रात को लूट की नीयत से सुनार की दुकान में कुछ लुटेरे आए थे। लुटेरों का सामना दुकानदार ने बड़ी बहादुरी से किया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में सुनार को गोली लग गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इस मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने 12 टीमों का गठन किया है। पता लगा है कि लुटेरों में से किसी एक को गोली लगी है। पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से काम करते हुए एक घायल हमलावर को काबू कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें