फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में हत्या: बुजुर्ग को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य थे आत्मा सिंह

Mon, 20 Apr 2026 10:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

आत्मा सिंह चाय लेने के लिए खेत से घर आए थे। करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक रास्ता पूछते हुए आत्मा सिंह के घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने आवाज देकर आत्मा सिंह को घर से बाहर बुलाया और उन्हें दो गोलियां मारीं।  
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के गांव गंडीविंड में रविवार सुबह किसान संगठन से जुड़े व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो युवक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गंडीविंड निवासी 60 वर्षीय आत्मा सिंह के रूप में हुई है। वे खेती करते थे। उनका बड़ा बेटा हरजीत सिंह 18 वर्ष से इंग्लैंड में है, जबकि छोटा बेटा शमशेर सिंह शेरा खेती करता है। आत्मा सिंह किसान संघर्ष कमेटी के सदस्य थे। रविवार को उनके घर से कुछ दूरी पर गेहूं की कटाई का काम चल रहा था। 

आत्मा सिंह चाय लेने के लिए खेत से घर आए थे। करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक रास्ता पूछते हुए आत्मा सिंह के घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने आवाज देकर आत्मा सिंह को घर से बाहर बुलाया और उन्हें दो गोलियां मारीं। गोली लगने से आत्मा सिंह गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


शेरा ने ग्रामीणों की मदद से अपने पिता को तरनतारन के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (आई) रिपुतपन सिंह व थाना चोहला साहिब के प्रभारी रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि शेरा के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें