फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: हाईटेक नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़े तीन नशा तस्कर, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 14 Aug 2024 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

ढिलवां थाना पुलिस ने काबू किए तीनों आरोपी नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला पुलिस ने हाईटेक नाके पर चेकिंग के दौरान अमृतसर के निवासी कार सवार तीन नशा तस्करों को काबू किया है। उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। आरोपियों से सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


ढिलवां थाना के एसएचओ से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई लखबीर सिंह आपराधिक तत्वों की तलाश में हाईटेक नाका टीम के साथ नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अमृतसर की तरफ से एक शेवरलैट कार नंबर PB-36- J-7170 आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने उक्त युवकों से पूछताछ की और तलाशी ली। उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  

आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह दोनों निवासी नाइयां वाला चौक बाबा बकाला अमृतसर रुरल व वरिंदरजीत सिंह पुत्र प्रगट सिंह वासी पत्ती बाबा बुड्ढा सिंह वासी बाबा बकाला अमृतसर के रूप में हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें