फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पलटी इनोवा: छह लोग थे सवार, दिल्ली से श्रीनगर जा रही थे सभी, दो की मौत, चार घायल

Fri, 18 Apr 2025 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इनोवा कार पठानकोट के पास हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
इनोवा हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर पठानकोट के माधोपुर के पास हुआ है। यहां एक कार संतुलन बिगड़ने के बाद हादसे का शिकार हो गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। सभी कार सवार लोग दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सुशील कुमार (35) नागडोरी दिल्ली और नरेश कुमार (45) निवासी किल नगर मुहास पार्क दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सतीश कुमार, विकास चड्ढा निवासी विकासपुरी उत्तम नगर वेस्टर्न दिल्ली, केवल झा (42) (ड्राइवर) निवासी दीपक विहार दिल्ली, अरुण (45) नागडोरी दिल्ली, सतीश कुमार निवासी निवासी मोहन गार्डन वेस्टर्न दिल्ली का रहने वाला है। 

हादसे में घायल दिल्ली निवासी विकास चड्ढा ने बताया कि वह छह अन्य लोग इनोवा में सवार होकर दिल्ली से किसी कार्य लिए श्रीनगर जा रहे थे। माधोपुर के पास मोड़ पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से हादसा हो गया। 
विज्ञापन




वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। एसएसएफ टीम के कांस्टेबल लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि माधोपुर में कार दुर्घटना हो गई है। वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज पठानकोट के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिए गए हैं। घायल विकास चड्ढा के बयानों के आधार पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह पठानकोट पहुंच रहे हैं। परिवार की तरफ से शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घायल चड्ढा ने बताया कि उनका नेशनल हाईवे का कार्य है और शुक्रवार को वह लोगों को छोड़ने के लिए श्रीनगर जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें