फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 21 Apr 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर बठिंडा में रिश्ते का कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

सार

बठिंडा में पति ने बेहरमी से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर वार कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। थाना नथाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान ऊषा रानी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पप्पू राम यादव है, जो पुलिस की हिरासत में है।  

विज्ञापन


प्रवासी मजदूर पप्पू राम यादव पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऊषा रानी के साथ गांव चक फतेह सिंह वाला में रह रहा है। वह को अपनी पत्नी ऊषा रानी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण घर में हमेशा दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। सोमवार की सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ, तो आरोपी पप्पू राम ने पत्नी ऊषा रानी पर लकड़ी की किसी वस्तु से हमला कर दिया। आरोपी ने ऊषा रानी के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

थाना नथाना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित पति पप्पू राम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के देवर राज कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी पति पप्पू राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें