फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमले के पांच आरोपी धरे

Sat, 05 Mar 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के तिलपत गांव में शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने एक घर में रह रहे पांच लड़कों को पकड़ लिया। इस दौरान बाहर से आई पुलिस को देख अफवाह फैल गई कि भारी मात्रा में हथियारों के साथ आतंकी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस तीन लड़कियों को भी पकड़ ले गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र में काफी पहले कुछ लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपी तिलपत गांव में छिपकर रह रहे थे, उन्हीं को पकड़ा गया।

तिलपत गांव के पिंटू सरपंच ने बताया कि एक सप्ताह पहले पांच लड़के और तीन लड़कियों ने उनके कार्यालय के ठीक पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान का एक तल किराये पर लिया था। इन सभी की गतिविधियां संदिग्ध थीं। कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता था और न ही गांव में किसी से बातचीत करता था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक इनोवा कार में आठ-नौ लोग आए। इनमें से कुछ ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और कुछ सादे कपड़ों में थे। एक ने पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ा। इस पर अंदर से एक युवक झांका, उसे देखते ही पुलिस सीधे घर में घुस गई।

करीब आधे घंटे के भीतर पुलिस पांच लड़कों को पकड़कर बाहर लाई। पुलिस ने लड़कियों को घर में बंद कर ताला लगा दिया और युवकों को अपने साथ ले गई। इस दौरान अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ा है और उनके पास से एके-47 आदि हथियार बरामद हुए हैं।

करीब ग्यारह बजे सराय ख्वाजा थाने से महिला पुलिस आई और तीनों लड़कियों को अपने साथ ले गई। एक घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। एसएचओ सराय ख्वाजा राजेेंद्र कुमार ने बताया कि तिलपत से पकड़े गए लड़के जानलेवा हमला, फायरिंग करने के आरोप में संगम विहार थाने में वांछित थे। दिल्ली की स्पेशल सेल उन्हें पकड़ कर ले गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें