फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला पूर्व मंत्री का ऑफिस इंचार्ज गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

Sun, 16 Nov 2025 08:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

साइबर सेल ने फेसबुक से संबंधित आईडी की तकनीकी जानकारी प्राप्त की। प्राप्त क्लू और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने परमार को धर दबोचा और वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया जिससे ये फर्जी आईडी ऑपरेट की जा रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर साइबर सेल ने शनिवार को पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के ऑफिस इंचार्ज राजिंदर परमार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा एवं उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और झूठे आरोप लगाने का आरोप है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई विधायक जिम्पा के भतीजे धीरज शर्मा की शिकायत पर की गई। शिकायत में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से मानहानिकारक पोस्ट और टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, साइबर सेल ने फेसबुक से संबंधित आईडी की तकनीकी जानकारी प्राप्त की। प्राप्त क्लू और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने परमार को धर दबोचा और वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया जिससे ये फर्जी आईडी ऑपरेट की जा रही थीं।
विज्ञापन


धीरज शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो शिकायतें दर्ज करवाई थीं, एक साल पहले और एक हाल ही में फेसबुक आईडी राजा ठाकुर और रब कोलो डर सज्जना के खिलाफ। राजा ठाकुर कभी ब्रैम्पटन (ओंटारियो, कनाडा) और कभी होशियारपुर की लोकेशन दिखाती थी, जबकि रब कोलो डल सज्जना ने अपना लोकेशन कपूरथला बता रखा था।

धीराज ने कहा कि आज शाम मुझे फोन आया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है जिससे ये आईडी चलाई जा रही थीं। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी ने “एक बड़े नाम” का भी उल्लेख किया है, जिसके कहने पर वह ऐसा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें