फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में फायरिंग: शराब ठेकेदार के कर्मचारी पर चलाई गोलियां, गाड़ी पर लगी, पुलिस को मौके से मिले खोल

Wed, 04 May 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

शराब ठेकेदार के कर्मी सर्बजीत सिंह निवासी गांव बुलोवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 11 बजे बोलेरो गाड़ी से विभिन्न जगहों पर राउंड लगाकर वापस जा रहा था। बटाला की धर्मपुरा कॉलोनी के पास स्विफ्ट कार में कुछ हमलावर आए और उन पर 2-3 फायर किए
विज्ञापन
बटाला में फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला में शराब के ठेकेदार के एक कर्मचारी पर मंगलवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि ठेकेदार का कर्मी और गाड़ी का ड्राइवर बाल-बाल बच गए और गोलियां उनकी गाड़ी को लगीं। फायरिंग होता देखा शराब कर्मी ने अपनी गाड़ी मौके पर से भगा ली जबकि आरोपी हमलावर जो एक स्विफ्ट गाड़ी में थे, मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इस फायरिंग का कारण हमलावरों से पुरानी रंजिश बताया है। मौके पर सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस और डीएसपी सिटी देव सिंह भी पहुंचे। पुलिस को वारदात स्थल पर कुछ कारतूसों के खोल भी मिले हैं। वहीं पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोपों के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

शराब ठेकेदार के कर्मी सर्बजीत सिंह निवासी गांव बुलोवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 11 बजे बोलेरो गाड़ी से विभिन्न जगहों पर राउंड लगाकर वापस जा रहा था। गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था। जब वह बटाला की धर्मपुरा कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से एक स्विफ्ट कार में कुछ हमलावर आए और उनको जान से मार देने के लिए उन पर 2-3 फायर किए लेकिन किस्मत से गोलियां उनकी गाड़ी को लगी और वह बाल-बाल बच गए। आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सर्बजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, उसकी वजह पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

 
डीएसपी सिटी देव सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के दो खोल बरामद किए हैं। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में शराब के ठेकेदार का कर्मी बाल-बाल बच गया है। थाना सिटी की पुलिस ने ठेकेदार के कर्मी सर्बजीत सिंह के बयान के आधार पर दो लोगों पर हत्या करने का प्रयास करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में बलदेव सिंह और रणजाेध सिंह को नामजद किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें