फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: हेरोइन और ड्रग मनी सहित ससुर-दामाद काबू , कुछ दिन पहले ही उतरे थे नशे के धंधे में

Wed, 24 Dec 2025 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में ससुर-दामाद हैं और हाल ही में नशे के इस अवैध धंधे में शामिल हुए थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर थाना नंबर-1 की पुलिस ने हेरोइन व ड्रग मनी सहित ससुर और दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि कल देर शाम हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह पुलिस टीम के साथ सीड फार्म पक्का के नजदीक भारत माला बाईपास पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीत नगर निवासी जग्गा सिंह और सीड फार्म निवासी पूर्ण सिंह उक्त क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद जब दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये नकद (ड्रग मनी) बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में ससुर-दामाद हैं और हाल ही में नशे के इस अवैध धंधे में शामिल हुए थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि नशे की खेप कहां से लाई गई और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें