फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में मुठभेड़: हथियार बरामदगी के दाैरान लुटेरे ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

Tue, 20 Jan 2026 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवा के खिलाफ लूटपाट के कुल 89 मामले दर्ज हैं। आरोपी बड़े स्तर पर लूटपाट का रैकेट चलाता था और उसके संपर्क में अन्य अपराधी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कच्चा दलीप नगर निवासी शिवा नामक एक कुख्यात आरोपी को काबू किया है। पुलिस जब आरोपी की निशानदेही पर अमलो रोड स्थित सूए के पास एक खाली प्लॉट में दबाकर रखे गए 32 बोर के पिस्तौल की बरामदगी के लिए पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन




इस दौरान एक होमगार्ड का जवाब गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवा की टांग में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जबकि घायल होमगार्ड का भी सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवा के खिलाफ लूटपाट के कुल 89 मामले दर्ज हैं। आरोपी बड़े स्तर पर लूटपाट का रैकेट चलाता था और उसके संपर्क में अन्य अपराधी भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें