फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तलवंडी भाई की दाना मंडी में खड़ी कार से मिला एएसआई का शव, गोली मार खुदकुशी की आशंका

Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

उसके पास से सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। इसमें लिखा है कि विभाग की किसी बात को लेकर वहां के डीएसपी रैंक के अधिकारी व कांस्टेबल के साथ खींचतान चल रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में पंजाब पुलिस के एएसआई का गाड़ी में शव मिला है। आशंका है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। गोली गर्दन के नीचे लगी है और पिस्तौल कार से ही बरामद हुई है। एएसआई मोगा में तैनात था और तलवंडी भाई में उसका घर था। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक एएसआई चरणजीत सिंह वासी तलवंडी भाई मोगा में तैनात था। बुधवार सुबह तलवंडी भाई की दाना मंडी में खड़ी कार से चरणजीत का शव बरामद हुआ है। उसकी गर्दन के नीचे गोली लगी है, इससे प्रतीत होता है कि उसने सर्विस पिस्तौल से खुदकुशी की है।

उसके पास से सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। इसमें लिखा है कि विभाग की किसी बात को लेकर वहां के डीएसपी रैंक के अधिकारी व कांस्टेबल के साथ खींचतान चल रही थी। कुछ दिन पहले हाथापाई भी हुई है। अधिकारी चरणजीत को परेशान कर रहे थे। शायद इसीलिए उसने खुद को गोली मार आत्महत्या की है।
विज्ञापन


उधर, थाना तलवंडी भाई की एसएचओ शिमला रानी का कहना है कि बुधवार को उसकी ड्यूटी फिरोजपुर लगी है, क्योंकि दो फरवरी को पंजाब के राज्यपाल फिरोजपुर आ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में शिमला रानी ने कहा कि वह वारदातस्थल पर नहीं गई है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या एएसआई ने खुदकुशी की है तो जवाब में कहा कि ये जांच के बाद पता चलेगा, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब उनसे पूछा कि क्या कोई सुसाइड नोट मिला है तो कहा कि ऐसा परिवार ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा तंग करने संबंधी पूछा तो कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। तहकीकात के बाद ही कुछ पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें