फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार पर्स छीनकर भागा, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा

Fri, 11 Oct 2024 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

जांच अधिकारी ने बताया कि नाै अक्तूबर शाम करीब 7.30 बजे राम गंज मंडी से बाइक सवार एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी चेक किए और बाइक सवार लुटेरे संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के राम गंज मंडी से घर के बाहर एक्टिवा लेकर खड़ी एक महिला से बाइक सवार लुटेरा पर्स छीनकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जाकर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर का पीछा कर उसे काबू कर लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि नाै अक्तूबर शाम करीब 7.30 बजे राम गंज मंडी से बाइक सवार एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी चेक किए और बाइक सवार लुटेरे संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पर्स भी बरामद कर लिया गया। पर्स में मोबाइल, पैसे और जरूरी दस्तावेज सही सलामत मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें