फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस देश का नमक खाया, उसी से गद्दारी: पाक युवती से दोस्ती... फोन पर आर्मी कैंट की तस्वीरें, जासूस मोची गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो देश के साथ गद्दारी कर रहा था। आरोपी बठिंडा सेना कैंप की जानकारी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को दे रहा था। आरोपी के मोबाइल पर कुछ तस्वीरें भी मिली हैं और पाकिस्तानी लड़की के साथ चैट भी है।
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का नमक खाने वाला ही देश का गद्दार निकला। पेशे से मोची कोई आम नागरिक नहीं बल्कि पाकिस्तान का जासूस बनकर रह रहा था। आरोपी बिहार से आकर पंजाब में सेना से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। आरोपी की पाकिस्तान की एक युवती के साथ दोस्ती थी और उसके कहने पर यह सब कर रहा था। बठिंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बठिंडा पुलिस ने सैनिक छावनी बठिंडा की जासूसी करने के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज कर उसे पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अब तक की गई पूछताछ में यह सामने नहीं आया है कि वह बठिंडा सैनिक छावनी की अदरूनी जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। उसके मोबाइल फोन पर एक पकिस्तानी महिला से वाट्सएप बातचीत होने का खुलासा जरूर हुआ है, लेकिन वह बातचीत कुछ संदिग्ध नहीं है, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़े होने के चलते पुलिस और सेना इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। वहीं कई पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है, ताकि सच सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: छह दिन से पाक के कब्जे में पीके, बंगाल से फिरोजपुर पहुंची गर्भवती पत्नी
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी मोची का काम करता है। पिछले कई सालों से बठिंडा सैनिक छावनी के नजदीक बने बेअंत नगर में रह रहा है। आरोपी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला सुनील कुमार है। आरोपी सुनील कुमार से बठिंडा पुलिस एक गुप्त जगह ले जाकर करीब दो घंटे तक पूछताछ भी की है। इस मामले के बाद सैन्य का खुफिया विंग भी सतर्क हो गया है। बताते चले कि 15 दिन पहले बठिंडा सैन्य छावनी के भीतर दाखिल हुए एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया था, जोकि अवैध तरीके से छावनी के अंदर दाखिल हो गया था। फिलहाल सेना का खुफिया विंग दोनों मामलों की जांच कर रहा है।
 

पाकिस्तान को भेज रहा था सेना से जुड़ी सूचनाएं
बठिंडा कैंट में मोची का काम करने वाले आरोपी को सेना के अधिकारियों ने सोमवार को बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी करने के आरोप में पकड़ा। आरोप है कि युवक पाकिस्तान को सेना से जुड़ी सूचनाएं भेजा करता था। सेना की खुफिया विंग ने पूछताछ के बाद युवक को थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। कैंट पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की पहचान सुनील कुमार उम्र 26 साल के तौर पर हुई है और वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। बीते 10 साल से वह बठिंडा के बेअंत नगर में रह रहा है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी युवती से हुई थी सुनील की दोस्ती
युवक सुनील अविवाहित है और पाकिस्तानी लड़की ने हनीट्रैप में फंसा उसे पैसों का लालच दिया और कैंट की जानकारी उससे लेनी शुरू की। पुलिस ने मोबाइल जब्त करके जांच शुरू कर दी है। लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। बठिंडा सैन्य छावनी में भी कई युवकों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर थे। सेना की खुफिया विंग ने कैंट में ही मोची का काम करने वाले युवक सुनील से शक के आधार पर पूछताछ की। फिर उसके मोबाइल फोन की जांच की। इसमें 2023 की वाट्सएप चैट मिली, जो युवक और पाकिस्तान की एक लड़की के बीच थी। सेना अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसकी पाकिस्तान की एक लड़की से दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें