फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में खौफनाक वारदात: ब्यूटी पार्लर संचालिका की बेरहमी से हत्या, शव पर पिस्तौल रख भागे हत्यारे

Thu, 13 May 2021 08:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मजीठा रोड पर स्थित गंडा सिंह वाला की अमनप्रीत कौर (25) पंडोरी गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बुधवार को वह घर से अपने ब्यूटी पार्लर के लिए निकली लेकिन रात को घर नहीं लौटी। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले में हत्यारों ने गुरुवार तड़के एक युवती की हत्या कर शव पंडोरी गांव के खेत में फेंक गए। हत्यारों ने शव के ऊपर पिस्तौल भी रख दी थी। इसके बाद गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बलदेव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड पर स्थित गंडा सिंह वाला की अमनप्रीत कौर (25) पंडोरी गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बुधवार को वह घर से अपने ब्यूटी पार्लर के लिए निकली लेकिन रात को घर नहीं लौटी। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है। क्योंकि हत्यारों ने बर्बरता से युवती की छाती पर गोली मारी और और शव को पंडोरी गांव की सड़क के पास खेत में फेंक गए। 

आरोपी भागने से पहले वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल मृतक की छाती पर रख गए और युवती का मोबाइल फोन साथ ले गए हैं। वारदात में हत्यारों की यह हरकत संशय पैदा करती है।
विज्ञापन


मृतका की मां सुखविंदर कौर ने बताया कि बुधवार को देर शाम तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी छानबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वे अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल करते रहीं लेकिन पूरी रात फोन स्विच ऑफ था। गुरुवार को जब वे बेटी की तलाश में पंडोरी गांव पहुंचे तो देखा कि अमनप्रीत का शव खेत में पड़ा था।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी बलदेव सिंह ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवा ली है। इसके आधार पर कुछ नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है। युवती के मोबाइल फोन से मिले नंबरों से हत्यारों की जानकारी मिली है। जिसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। डीएसपी ने दावा किया कि जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया युवती को गुरुवार तड़के गोली मारी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें