फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला में सिविल अस्पताल से आरोपी दीवार फांदकर हथकड़ी सहित फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Wed, 07 Jun 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला थाना सदर पुलिस ने एसी कंप्रेसर चोरी के आरोप में एक आरोपी जोधा सिंह निवासी खानपुर को काबू किया था। जिसके खिलाफ एफआईआर न. 44 थाना सदर में दर्ज है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम सिविल अस्पताल कपूरथला आई।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में एक दिन पहले तीन दिन में ही चोरी के आरोपियों को लाखों की नकदी समेत गिरफ्तार करके एसपी-जांच रमनिंदर सिंह पुलिस की पीठ थपथपा रहे थे।उसकी पोल अगली ही दिन उस समय खुल गई जब थाना सदर की पुलिस की हिरासत से एक चोरी का आरोपी हथकड़ी समेत सिविल अस्पताल कपूरथला से दीवार फांदकर फरार हो गया।

विज्ञापन


फरारी से हुई पुलिस की किरकिरी
घटना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, वहीं थाना सदर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को 15 मिनट में ही मोहब्बत नगर से काबू किए जाने का दावा किया है। लेकिन इस फरारी से पुलिस की किरकिरी भी हो रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस ने एसी कंप्रेसर चोरी के आरोप में एक आरोपी जोधा सिंह निवासी खानपुर को काबू किया था। जिसके खिलाफ एफआईआर न. 44 थाना सदर में दर्ज है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करने से पहले उसका मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम सिविल अस्पताल कपूरथला आई। सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के उपरांत चोरी का आरोपी जोधा सिंह पुलिस को चकमा देकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी के नजदीक से दीवार फांदकर भाग गया। जिसका पुलिस टीम ने तुरंत पीछा करते हुए साथ लगते क्षेत्र मोहब्बत नगर से 15 मिनट बाद काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि सदर प्रभारी सोनामदीप कौर ने भी की है। वहीं एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने इस घटना की किसी भी तरह की जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें