फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में वारदात : 13 मार्च से लापता थी ट्रांसपोर्टर की पत्नी, गांव से ही इस हालत में मिला शव

Wed, 17 Mar 2021 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

  • पंजाब के खन्ना के गांव कोट सेखों गांव की मिट्टी में मिला महिला का शव 
  • 13 मार्च से लापता थी महिला, गांव के ही एक व्यक्ति पर जताया शक 
  • सिर का ऊपरी हिस्सा और एक हाथ काटा गया 
विज्ञापन
खन्ना में महिला की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खन्ना के पास कोट सेखों गांव की मिट्टी में महिला का शव मिला। महिला 13 मार्च से लापता थी। पुलिस के अनुसार, महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हथियार भी लाश के पास पड़ा था और एक बैग में एक महिला के कपड़े पड़े थे। महिला के सिर का ऊपरी हिस्सा और एक हाथ काटा गया है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है। मृतका का पति जसपाल सिंह ट्रांसपोर्टर है। मृतका के देवर गुरदीप सिंह ने कहा कि उसकी भाभी 13 मार्च से गायब थी। उन्हें शक था कि गांव का सुखविंदर सिंह चरणजीत कौर को अपने साथ ले गया था। बुधवार को उसका शव गांव में मिला। 


मृतका के पति जसपाल सिंह ने कहा कि गांव के सुखविंदर सिंह ने पहले उनका भरोसा जीता और घर आना जाना शुरू कर दिया। 13 मार्च की शाम को उसकी पत्नी घर से चली गई। सुखविंदर सिंह ने उनसे कहा कि उन्हें एक दो दिन में खबर मिल जाएगी। इसलिए, उन्हें शक है कि सुखविंदर ने ही चरणजीत की हत्या की है। सुखविंदर खुद को बाबा कहता है। डीएसपी हरदीप सिंह चीमा ने ने कहा कि महिला का शव मिला है। प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने आई है। हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें