फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारी गलतियों को अनदेखा कर मोदी के लिए दें वोट'

Tue, 22 Apr 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इन चुनावों में प्रकाश सिंह बादल या परमजीत कौर गुलशन का नहीं बल्कि देश की किस्मत का फैसला होना है।
विज्ञापन


ऐसे में हमारी गलतियों की अनदेखा कर केंद्र में मोदी की सरकार बनाने के लिए जरूर योगदान डालें। सीएम स्थानीय मोगा रोड पर ट्रक यूनियन परिसर में फरीदकोट से शिअद प्रत्याशी परमजीत कौर गुलशन के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि हमारे देश में केंद्र सरकार के पास ही असली शक्तियां होती है और उसके सहयोग के बिना कोई भी राज्य तरक्की नहीं कर सकता।

इस बार केंद्र में एनडीए की अगुवाई में मोदी सरकार बनने जा रही है और उस सरकार की बदौलत अगले तीन साल में पंजाब भी देश का बेहतरीन सूबा बनेगा। 50 साल से केंद्र में शासन संभाल रही कांग्रेस ने हमेशा पंजाब से सौतेला व्यवहार किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने न सिर्फ पंजाब से राजधानी चंडीगढ़ समेत पानी का हक छीना बल्कि हम पर राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक हमले करके पंजाबियों की भावनाओं को आहत पहुंचाई। पड़ोसी राज्यों हिमाचल और जम्मू कश्मीर को औद्योगिक पैकेज देकर हमारे यहां के उद्योगों को पलायन करने को मजबूर कर दिया।

किसानों को कभी फसलों का उचित भाव नहीं दिया बल्कि खाद, डीजल और अन्य खेती संसाधनों के भाव बढ़ाकर उन्हें कर्जदार बना डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के समय ही पंजाब के लोग संताप भोग रहे हैं।

बंटवारे के समय आधा पंजाब पाकिस्तान में चला गया और उसके बाद कांग्रेस की नीतियों ने पंजाब को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने कभी अपना फर्ज अदा नहीं किया।

अपनी सरकार की स्कीमों का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि आपसी भाईचारा भी उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राप्ति है। वर्तमान समय में शिअद के 11 विधायक हिंदू, 21 दलित और 1 मुसलमान वर्ग से है। राज्य में सभी कैंसर मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है और सरकारी अस्पतालों में 300 तरह की दवाएं मुफ्त मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार बनने से न सिर्फ देश में स्थिरता का माहौल पैदा होगा। साथ ही पंजाब की तरक्की को बल मिलेगा। इस मौके पर शिअद प्रत्याशी परमजीत कौर गुलशन, सीपीएस मनतार सिंह बराड़, पूर्व भाजपा सांसद गुरचरण कौर, पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत, वाइस चेयरमैन पंजाब मंडी बोर्ड रविंदर सिंह चीमा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन जिला परिषद कुलतार सिंह बराड़, सूबा सिंह बादल, भाजपा जिलाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जयपाल गर्ग, लखबीर सिंह अराईयांवाला, मक्खन सिंह नंगल, शेर सिंह मंड, सुखदेव सिंह बाठ, राम प्रकाश चोपड़ा, मोहन सिंह मत्ता, सुरिंदर सचदेवा, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों, गुरतेज सिंह ढिल्लों, सुनीता गर्ग, हरबंस लाल शर्मा, श्याम लाल शामी, संदीप टोनी, राम रतन जिंदल, जसपाल मौड़, रविंदर गर्ग, प्रेम कुमार और काला ग्रोवर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें