फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको पक्का घर देना मुख्य उद्देश्य : बादल

Sat, 02 Aug 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों के दर पर जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करना और राज्य के लोगों को रहने की बढ़िया सहूलियतें मुहैया करवाना है। साथ ही राज्य के सभी परिवारों को कम से कम एक पक्का घर मुहैया करवाना भी उनका मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन



सीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबी हलके में घरों का सर्वेक्षण करवाने के निर्देश देते हुए बताया कि सरकार ने सभी गांवों कोे पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाने, शौचालय बनवाने और गांवों के छप्पड़ साफ करवाने की विशेष मुहिम शुरू की हुई है। आगामी समय में राज्य के सभी गांवों को पीने के लिए साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। बादल ने कहा कि उनका यह प्रयास रहा है कि हर गांव और व्यक्ति की समस्या का बिना किसी रुकावट और देरी के समाधान किया जा सके। इसीलिए हमेशा दफ्तरों में बैठने के स्थान पर लोगों के पास जाकर समस्याओं का समाधान करने के लिए ही संगत दर्शन कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।



शनिवार को सीएम ने गुरुसर योद्धा, डबवाली ढाब, बुर्द सिधवां, शाम खेड़ा, ढाणी बरकी, ढाणी कुंदन सिंह, कोल्लियांवाली, छाप्पियांवाली और सरावा बोदला में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम में लोगों की मुश्किलों को सुनते हुए उनका मौके पर ही निपटारा किया। साथ ही विकास कार्यों के लिए ग्रांट भी जारी की। इस मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन दयाल सिंह कोल्लियांवाली, सीएम के विशेष प्रिंसिपल केजेएस चीमा व एस. करुणा, खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर मंगल सिंह, समाज भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर परमिंदर सिंह गिल और परमिंदर सिंह कोल्लियांवाली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें