पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर संयम अग्रवाल ने कहा कि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक लगातार केस बढ़ रहे हैं। सिर्फ पठानकोट नहीं बल्कि पूरे पंजाब में यह ट्रेंड है। नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। अभी जीनोम सीक्वेंसिंग होगी तो और केसों का पता चलेगा।
पठानकोट में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण
सोमवार को पठानकोट में 15-18 आयुवर्ग के बच्चों की वैक्सीनेशन प्रक्रिया को डीसी संयम अग्रवाल और सिविल सर्जन डॉ. रूबिंदर कौर ने शुरू करवाया। इस दौरान काफी युवा लाइनों में लगे रहे। डीसी ने बताया कि युवा वर्ग को कोवैक्सिन की डोज दी जा रही है। इसमें 28 दिनों में दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट के पशु अस्पताल, सीएससी बुंगल, सीएचसी घरोटा और रणजीत सागर बांध अस्पताल में रोजाना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों के माहिर डॉक्टर तैनात रहेंगे। जिससे बच्चों पर वैक्सीन का असर जांचा जा सके।
पिछले 10 दिन में इस तरह बढ़े मामले
- 25 दिसंबर को 21
- 26 दिसंबर को 15
- 27 दिसंबर को 14
- 28 दिसंबर को 12
- 29 दिसंबर को 26
- 30 दिसंबर को 46
- 31 दिसंबर को 37
- 01 जनवरी को 53
- 02 जनवरी को 78
- 03 जनवरी को 58