फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: दस लाख ड्रग मनी और 180 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया

Fri, 28 Jul 2023 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पकड़े गए स्कार्पियो चालक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी डोगरांवाल के रूप में हुई। डीएसपी के अनुसार आरोपी पेशेवर तस्कर हैं। इस पर पहले से दो नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उन्होंने दावा कि पूछताछ के दौरान इसके पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने कांजली रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ड्रग तस्कर को दस लाख रुपये की ड्रग मनी और 180 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: ग्यासपुरा में फिर गैस लीक की दहशत, अप्रैल में जहां गई थी 11 लोगों की जान वहीं बेहोश हुई गर्भवती

सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी-जांच बरजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह व तकनीकी सेल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह की टीम ने एसआई निर्मल सिंह के साथ 27 जुलाई को पुलिस लाइन के समीप कांजली रोड पुली गंदा नाला में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें एक काले रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 180 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के तौर 10 लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कार्पियो चालक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी डोगरांवाल के रूप में हुई। डीएसपी के अनुसार आरोपी पेशेवर तस्कर हैं। इस पर पहले से दो नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उन्होंने दावा कि पूछताछ के दौरान इसके पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। नशा तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें