दिड़बा के पास स्थित गांव काकू वाला में बेरोजगारी से परेशान एक 26 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की। मृतक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र गुरजीवन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
12वीं पास कर ढूंढ रहा था नौकरी
दिड़बा पुलिस के सहायक थानेदार अमनदीप सिंह ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि प्रभजोत सिंह ने करीब चार साल पहले 12वीं कक्षा पास की थी। वह लगातार नौकरी की तलाश कर रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रोजगार न मिलने के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने 15 अगस्त को को सुसाइड कर लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
परिजन गंभीर हालत में उसे तुरंत संगरूर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया। पटियाला के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता गुरजीवन सिंह के बयानों के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।