फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर करवट लेगा मौसम: विभाग ने जारी किया तीन दिनों का यलो अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

Tue, 13 Oct 2026 01:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

मौमस विभाग ने पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तुफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंडिया में रखी और खेत में खड़ी धान की फसल को बारिश से नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
पंजाब में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मंगलवार को पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट है। वहीं बुधवार व वीरवार को पंजाब में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि व बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


13 जिलों के लिए अलर्ट जारी 
यह चेतावनी पंजाब के 13 जिलों के लिए जारी हुई है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, तरनतारन, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पंजाब में ठंडक बढ़ने के साथ-साथ किसानों की चिंताएं बढ़ सकती है। क्योंकि इस समय खेतों में भी फसलें खड़ी हैं और मंडियों में धान खरीद के लिए पड़ा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से बढ़ेगी ठंडक 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रूपनगर में दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.1 डिग्री नीचे आया और सामान्य के करीब रहा। पठानकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभिन्न शहरों का तापमान 
अमृतसर का अधिकतम पारा 29.7 डिग्री, लुधियाना का 31.6 डिग्री, पटियाला का भी 31.6 डिग्री, पठानकोट का 29.3 डिग्री, बठिंडा का 29.1 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 16.9 डिग्री, लुधियाना का 17.2 डिग्री, पटियाला का 18.0 डिग्री, पठानकोट का 17.2 डिग्री, बठिंडा का 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें