पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ने फिरोजपुर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेजने के आरोप में फरीदकोट निवासी गुरनूर सिद्धू को गिरफ्तार किया है। मामले में भारत-चीन सीमा पर तैनात दो सैन्यकर्मियों को भी नामजद किया गया है।
पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का में तीनों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 8 अक्तूबर को फिरोजपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी कथित तौर पर आपस में मिलकर पाकिस्तानी एजेंसियों तक सैन्य क्षेत्रों और छावनियों से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पहुंचाते थे।