फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में माैसम सुपर कूल: 5.1 डिग्री लुढ़का पारा, गुड कैटेगरी में पहुंचा AQI; निगम की तैयारी की पोल खुली

Sat, 13 Jun 2026 10:06 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बारिश के बाद शहर का नजारा बदला-बदला नजर आया। पेड़-पौधे धुले हुए दिखाई दिए, आसमान अपेक्षाकृत साफ रहा और वातावरण में ताजगी घुली हुई महसूस हुई। 
विज्ञापन
सुहाने माैसम में सुखना लेक पर उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और तेज हवाओं ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। आज भी बादल छाए हुए हैं और माैसम सुहावना है। 

विज्ञापन


वहीं शहर की हवा भी पहले से कहीं अधिक स्वच्छ नजर आई। बारिश ने वातावरण पर जमी प्रदूषण की परत को धो डाला और चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता गुड श्रेणी में पहुंच गई।

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 45 दर्ज किया गया। यह स्तर बेहद स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हवा का संकेत माना जाता है। शहर के सेक्टर-22 मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 54 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सेक्टर-25 और सेक्टर-53 में यह आंकड़ा 40-40 रहा। सभी प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई।

बिजली आपूर्ति प्रभावित

चंडीगढ़ में 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। हालांकि तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि रात में आई आंधी से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश की संभावना भी बनी हुई है। बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 19.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) के प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में कुछ जगह टहनियां गिरने की सूचना थी लेकिन आंधी थोड़े समय के लिए थी, इसलिए नुकसान ज्यादा नहीं हुआ।

आगे कैसा रहेगा माैसम

14 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। वहीं 15 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 16 जून को दिनभर तेज धूप खिली रहेगी। 17 जून से गर्मी का असर बढ़ सकता है।

विज्ञापन

सड़कों पर तैरती दिखी लापरवाही

बारिश ने चंडीगढ़ नगर निगम की पोल खोल दी है। शहर की 60 फीसदी से अधिक रोड गलियां अब तक साफ नहीं हो सकी हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। 

हैरानी की बात यह है कि शहर के पॉश सेक्टर भी जलभराव से अछूते नहीं रहे और कई स्थानों पर रोड गलियों के जाम होने से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर की 30,453 रोड गलियों में से अब तक केवल 13,050 की ही सफाई हो पाई है, जबकि 17,403 रोड गलियां अब भी सफाई का इंतजार कर रही हैं। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर की रोड गलियों की सफाई शुरू की जा चुकी है। जल्द ही सभी साफ हो जाएंगी।

यहां ब्लॉक हैं सड़क गलियां

  • सेक्टर-25 और सेक्टर-38 की विभाजित करने वाली सड़क
  • सेक्टर-33 की सड़क के किनारों की सड़क गलियां
  • सेक्टर-20 के साथ लगती सड़क के किनारों की सड़क गलियां
  • सेक्टर-7 की सड़क गलियों में भी जबरदस्त रूप से कचरा है
  • सेक्टर-9 डी की मुख्य बाजार की सड़क गलियां

जलभराव पर इन नंबरों पर करें शिकायत

  • सेक्टर-11 फायर स्टेशन (सेक्टर 1-6, 11-12, 14, खुड्डा लाहोरा, खुड्डा जस्सू ) : 0172-2747820
  • सेक्टर-38 फायर स्टेशन (सेक्टर 36-42, 53-56, डड्डूमाजरा, मलोया) : 0172-2690523
  • सेक्टर-17 फायर स्टेशन (सेक्टर 9, 10, 15-18, 21-24): 0172-2703507
  • इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 फायर स्टेशन (सेक्टर 20, 28-30, रायपुरकलां, दड़वा): 0172-2655816
  • इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 फायर स्टेशन (सेक्टर 31, 47-50, 63, रामदरबार, हल्लोमाजरा) : 0172-2642611
  • सेक्टर-32 फायर स्टेशन (सेक्टर 32-35, 43-46, 51-52, 61) : 0172-2648610
  • मनीमाजरा फायर स्टेशन (मनीमाजरा, आईटी पार्क, किशनगढ़, सेक्टर 7-8, 19, 26-27): 0172-2734656

इस बारे में पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द से जल्द इनकी सफाई हो जाएगी। -संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें