फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध: नशे के धंधे से कमाई 319 करोड़ की संपत्ति जब्त, तस्करी के आरोप में 68 हजार से अधिक काबू

Mon, 20 Jul 2026 09:08 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य के इतिहास में नशा तस्करों के खिलाफ सबसे व्यापक और प्रभावी अभियानों में से एक चलाया गया। यह सफलता सख्त कानूनी कार्रवाई, खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशनों और जनभागीदारी आधारित पुलिसिंग के माध्यम से हासिल की गई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने अभियान की शुरुआत से लेकर बीते 500 दिन के दौरान 52,432 एफआईआर दर्ज की हैं और नशा तस्करी में 68,850 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नशीले पदार्थों के धंधे से अर्जित 319 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।
विज्ञापन


पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य के इतिहास में नशा तस्करों के खिलाफ सबसे व्यापक और प्रभावी अभियानों में से एक चलाया गया। यह सफलता सख्त कानूनी कार्रवाई, खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशनों और जनभागीदारी आधारित पुलिसिंग के माध्यम से हासिल की गई है। साथ ही एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64ए के तहत 10,917 व्यक्तियों को अदालती कार्यवाही से छूट देकर उन्हें अपनी जिंदगी को नई दिशा देने का अवसर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें