फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम के गांव तोलावाल पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा घिरे: युवाओं ने दागा सवाल- गांव में चिट्टा बिकता है कि नहीं?

Wed, 11 Nov 2026 03:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम

सार

गांव के कुछ युवा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अचानक मंच के पास पहुंचे और पूछा कि गांव में चिट्टा बिकता है कि नहीं? चोरियां होती हैं कि नहीं? मंच पर मंत्री, सरपंच और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे नशे और चोरियों की घटनाओं पर तीखे सवाल किए गए।
विज्ञापन
सुनाम के तोलावाल में आक्रोशित युवाओं को शांत कराते अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम हलके के गांव तोलावाल में बुधवार को मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत मंजूरी पत्र बांटने पहुंचे मंत्री अमन अरोड़ा को युवाओं ने घेर लिया। मंत्री के सामने युवाओं ने नशा और चोरियों को लेकर सवाल पूछे। 
विज्ञापन


मंच पर मंत्री, सरपंच और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहे नशे और चोरियों की घटनाओं पर तीखे सवाल किए गए। इससे वहां मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए।

गांव के कुछ युवा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में अचानक मंच के पास पहुंचे और पूछा कि गांव में चिट्टा बिकता है कि नहीं? चोरियां होती हैं कि नहीं? यही नहीं, युवाओं ने पास ही खड़े पुलिस अधिकारियों और सरपंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि "सुन लो जी, लोग क्या कह रहे हैं, शराब बिकती है भाई।" सरेआम मंच पर इस तरह के तीखे सवालों से मंत्री और पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन


मंत्री ने की शांत रहने की अपील
युवाओं के तीखे तेवर देख कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कुछ समय के लिए असहज नजर आए। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए मंत्री ने युवाओं से लगातार शांत रहने और बैठने की अपील की, ताकि उनकी बात को कायदे से सुना जा सके। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने नशे के खात्मे के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है, लेकिन आम लोगों के सहयोग के बिना इस पर शत-प्रतिशत नियंत्रण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें