फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को लगाई आग, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Sat, 14 Nov 2026 09:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव

सार

नयागांव में नगर परिषद कार्यालय के पास खड़ी स्कॉर्पियो को आग लगाकर पूरी तरह जला दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश और वारदात के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
स्कॉर्पियो गाड़ी में रंजिश के चलते लगाई आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयागांव नगर परिषद कार्यालय के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे के करीब एक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। 
विज्ञापन


खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदरूनी हिस्से, तार, शीशे और चारों टायर आग की चपेट में आ गए। आग बुझने तक खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह जलकर केवल लोहे का ढांचा बनकर रह गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गाड़ी के मालिक जसप्रीत सिंह और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के करीब 30 से 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक आग खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। फायर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। स्कॉर्पियो के मालिक जसप्रीत सिंह की शिकायत पर नयागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें