फरीदकोट की जेल में बंद दो बेटों से मिलने पहुंची मां द्वारा लाए गए कपड़ों में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। स्कैनिंग के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद अपने दो बेटों से मुलाकात करने आई महिला द्वारा कपड़ों में नशा पहुंचाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने मुलाकात के बाद दिए गए कपड़ों की जांच के दौरान 38 ग्राम चिट्टे जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बाघापुराना(मोगा) महिला व उसके दो हवालाती बेटों के अलावा तीन अन्य हवालातियों पर जेल एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बाघापुराना निवासी करमजीत कौर अपने दो बेटों अशोक कुमार और सौरव कुमार से मुलाकात करने केंद्रीय जेल पहुंची थी। मुलाकात के बाद उसके द्वारा दिए गए कपड़ों की जांच जब स्कैनिंग मशीन से की गई तो उनमें से 38 ग्राम चिट्टे जैसा दिखाई देने वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
जेल प्रशासन की ओर से पूछताछ किए जाने पर हवालाती अशोक कुमार और सौरव कुमार ने बताया कि उक्त नशीला पदार्थ उन्होंने जेल में ही बंद हवालाती मोगा जिले के निवासी जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर मंगवाया था। इस मामले में जेल के सहायक अधीक्षक प्रभदयाल सिंह की शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने करमजीत कौर, उसके बेटों अशोक कुमार व सौरव कुमार के अलावा जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा पहुंचाने वाली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और बरामद नशीले पदार्थ के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक को खंगाला जाएगा।