विदिशा जिले में बाढ़ वाले गणेश जी के चमत्कारी मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन से कमजोर हुए पंजाब में दरियाओं के बांध
पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर विदिशा पहुंचे शिवराज चौहान ने कहा कि पंजाब के दरिया अवैध खनन के कारण कमजोर हो गए हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर इत्यादि दरियाओं के किनारों पर बांध मजबूत व ऊंचे किए गए थे लेकिन अवैध खनन के कारण वे कमजोर हो गए। इसी वजह से आज बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंच गया। अब उन संरचनाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से पंजाब को बचाया जा सके।
संकट बड़ा है, केंद्र सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कसर
शिवराज ने कहा कि पंजाब में संकट बड़ा है लेकिन इस संकट से निकलने के लिए केंद्र सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब में बाढ़ की जो परिस्थितियां हैं, उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद चिंतित हैं। उन्हीं के निर्देश पर मैं पंजाब के हालात समझने गया था। वहां बाढ़ग्रस्त इलाकों के पुनर्निमाण के लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। मैं प्रधानमंत्री को पंजाब के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपूंगा। कृषि मंत्री के अनुसार साथ ही राज्य सरकार को भी पूरी गंभीरता के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जब पानी उतरेगा तो बीमारी फैलने का खतरा सामने होगा। मरे हुए पशुओं का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना होगा। खेतों में सिल्ट जमा हो गई है, उसे हटाने की योजना बनानी होगी, ताकि अगली फसल पर संकट न रहे।