जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि शेर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी माहुआना रोड अरनीवाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा राहुल सिंह और उसके बेटे का दोस्त मंगू सिंह मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रहे थे। जब वह बन्नावाली चौक अरनीवाला के पास पहुंचे, तो एक पीले रंग की सागर कंपनी की बस ने उन्हें साइड कट मारा
जलालाबाद के फाजिल्का-मलोट मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो नवयुवकों की माैत हो गई। थाना अरनीवाला पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात बस चालक पर पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि शेर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी माहुआना रोड अरनीवाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा राहुल सिंह और उसके बेटे का दोस्त मंगू सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव मुलियांवाली मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रहे थे। जब वह बन्नावाली चौक अरनीवाला के पास पहुंचे, तो एक पीले रंग की सागर कंपनी की बस ने उन्हें साइड कट मारा जिससे वे दोनों नीचे गिर गए। मंगू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत अज्ञात बस चालक की अनदेखी और लापरवाही से हुई है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर धारा 106(2), 281, 324(4) बीएनएस के अधीन पर्चा दर्ज किया है।