फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: पठानकोट में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, पति की मौत, पत्नी घायल, आरोपी चालक मौके से फरार

Wed, 11 Feb 2026 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

Punjab Accident: पंजाब के पठानकोट में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हुई है। दंपती स्कूटी पर सवार थे। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरा हो गया। 
विज्ञापन
पठानकोट में हादसा, मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा हरियाल अड्डे में बुधवार सुबह हुआ है। स्कूटी सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हुई है। मृतक की पहचान योधराज सिंह (55) निवासी गांव चिकली त्रहेटी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार योधराज सिंह हरियाल स्थित मार्केट में दर्जी का काम करता था। उनकी पत्नी मामून क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। योधराज स्कूटी पर सवार होकर पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर आगे हरियाल अड्डे पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी ईंटों से लदे ट्रक की चपेट में आ गई। योधराज की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर साथ बैठी उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मृतक अपने परिवार का मुख्य सहारा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पर व स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और ट्रक चालक खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें