फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident:मुक्तसर में ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचला, सिर के ऊपर से गुजर गए टायर, दोनों की मौत

Fri, 26 Sep 2025 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मुक्तसर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों स्कूटी पर सवार थी। दोनों के ऊपर से ट्रक के टायर गुजर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक युवतियों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू तेल टैंकर (ट्रक) ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। युवतियों की पहचान राजवीर कौर (30) निवासी गांव रहूड़ियांवाली और रेणू (22) निवासी गांव थांदेवाला के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मुक्तसर के बठिंडा-मलोट बाईपास पर तेल टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। मृतक छात्राएं मुक्तसर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। राजवीर कौर शादीशुदा थी और उनके दो बच्चों की मां थी।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों छात्राएं राजवीर कौर और रेणू स्कूटी पर सवार होकर बठिंडा-मलोट रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां पर तेज रफ्तार तेल टैंकर आया और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की बदहाल हालत के चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों लड़कियां तेल टैंकर की चपेट में आ गईं और ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें