फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों में घूमने वालों को झटका: वाहन चालकों को जेब करनी होगी ढीली... पंजाब-हिमाचल सीमा पर अब वसूला जाएगा टोल

Tue, 10 Jun 2025 12:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)

सार

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर वाहन चालकों से टोल वसूला जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारी भी कर ली है। ऐसे में वाहन चालकों पर टोक टैक्स का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।  
विज्ञापन
Toll Tax - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ियों में घूमने वालों के लिए महंगाई का झटका लगा है। वाहन चालकों को टोल टैक्स के तौर पर जेब ढीली करनी होगी। पंजाब के नंगर में अब जल्द ही पंजाब और हिमाचल की सीमा पर दूसरे राज्यों के वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा सकता है। यह फैसला नंगर नगर काउंसिल ने लिया है। 

विज्ञापन


नंगल नगर काउंसिल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है और उसको डायरेक्टर लोकल बॉडी को भेजा गया है। नगर काउंसिल की यह बैठक चेयरमैन संजय साहनी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में तबीयत बिगड़ने की वजह से संजय साहनी को बैठक छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन इस बैठक में उस समय तक पेश किए गए ज्यादातर प्रस्ताव पारित हो चुके थे।

पार्षद सुरेंद्र पम्मा ने काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि हिमाचल की तर्ज पर पंजाब हिमाचल सीमा पर पंजाब में टोल टैक्स लगाने का निर्णय पारित करके डायरेक्टर लोकल बॉडी को भेजा गया है। पार्षद सुरेंद्र पम्मा ने कहा कि इससे पंजाब की गाड़ियों को छोड़कर अन्य राज्यों की गाड़ियों से टोल वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के निकट पांच किलोमीटर में दायरे में रहने वाले लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूल किया जा सकता पर हिमाचल सरकार हिमाचल नंबरों को छोड़कर हर किसी से टैक्स वसूल कर रही है। अगर हिमाचल की सीमाओं पर टोल बैरियर लगते हैं तो इससे नंगल नगर काउंसिल को करोड़ों रुपये का लाभ होगा। इस बैठक में सभी पार्षद काले बिल्ले लगाकर पहुंचे थे। पार्षदों का आरोप है कि बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव पर काम भी नहीं हो पा रहे हैं, जिसकी वजह से रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें