फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत; चार घायल

Sun, 29 Nov 2026 02:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाब के लुधियाना में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। ट्रक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के बाहरी इलाके हंबड़ा-मुल्लांपुर मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार के कहर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना लाडोवाल के अंतर्गत पंप के नजदीक एक बेकाबू ट्रक और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य सवारियां गंभीर रूप से लहूलुहान हो गईं।

विज्ञापन


चीख-पुकार के बीच राहगीरों ने चलाया रेस्क्यू
हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे उस वक्त पेश आया, जब 7 से 8 सवारियों से भरा एक ऑटो हंबड़ा से मुल्लांपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठी सवारियां बुरी तरह फंस गईं। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो से शवों और घायलों को बाहर निकाला।

दो मृतकों की हुई शिनाख्त, एक की पहचान बाकी
थाना लाडोवाल के एसएचओ हरदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक और घायल ऑटो में ही सवार थे। मृतकों में दो की पहचान 46 वर्षीय ऑटो चालक जसवीर सिंह और करीब 55 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में जख्मी हुए 3 से 4 लोगों को तत्काल उपचार के लिए हंबड़ा स्थित पाहवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार का इकलौता सहारा था चालक जसवीर
मृतक ऑटो चालक जसवीर सिंह के चचेरे भाई जगरूप सिंह ने बताया कि जसवीर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह तिपहिया टेंपो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। जगरूप के मुताबिक, सुबह बच्चों ने फोन कर चाचा के एक्सीडेंट की सूचना दी। पहले जेके होटल के पास हादसे की बात सामने आई, लेकिन बाद में पंप के नजदीक घटनास्थल का पता चला। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां सिर्फ ट्रक खड़ा था और सब कुछ खत्म हो चुका था।

ट्रक जब्त, चालक की तलाश में दबिश
हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और आरोपी के ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें