सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ,आत्म वल्ल्भ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना और होली हार्ट स्कूल की इंचार्ज शिल्पा भुसरी ने बताया कि उन्हें सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।
फाजिल्का के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधकों में चिंता का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधनों ने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ,आत्म वल्ल्भ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना और होली हार्ट स्कूल की इंचार्ज शिल्पा भुसरी ने बताया कि उन्हें सुबह ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल प्राप्त होते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धमकी भरी ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ई-मेल किसने भेजी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस द्वारा ई-मेल के स्रोत तथा धमकी की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।