फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान विल्सन उर्फ विशी निवासी अटलगढ़, होशियारपुर और आशीष कुमार निवासी मोहल्ला किशनपुरा, होशियारपुर, वर्तमान में गहिलदियां में पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले के रूप में की।
बेगोवाल थाना क्षेत्र के गांव जैद में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर सोने के आभूषण, 9,800 अमेरिकी डॉलर, 20 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव लम्मे बेगोवाल निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को उनका दामाद बिक्रमजीत सिंह, बेटी अंदीप कौर और सास स्वर्ण कौर दोपहर करीब 12 बजे गांव जैद निवासी गोपाल सिंह के घुटने का ऑपरेशन करवाने के लिए जालंधर स्थित ऑर्थोनोवा अस्पताल गए थे।
घर को ताला लगाकर चाबियां उन्हें सौंप दी गई थीं। अस्पताल में डॉक्टर ने गोपाल सिंह को भर्ती कर लिया। शिकायत के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे दामाद ने फोन कर चाबियां मांगी और घर लौट आया। मुख्य गेट खोलने पर उसने देखा कि सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन
सामान की जांच करने पर सोने के आभूषण, 9,800 अमेरिकी डॉलर, 20 हजार रुपये नकदी, 10 महंगी घड़ियां, दो व्हिस्की बोतलें, दो पेन ड्राइव और एक किट बैग गायब मिला। इसके बाद बेगोवाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो आरोपी दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान विल्सन उर्फ विशी निवासी अटलगढ़, होशियारपुर और आशीष कुमार निवासी मोहल्ला किशनपुरा, होशियारपुर, वर्तमान में गहिलदियां में पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले के रूप में की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के सामान की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।