फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कांग्रेस नेता राजा वड़िंग के गनमैन के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 29 Nov 2026 01:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं

सार

पुलिस जवान के घर को चोरों ने बनाया निशाना। ताले तोड़कर लाखों का माल समेटा और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी की तारें काट डीवीआर भी ले गए। दो दिन बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद विलाप करते परिवार के सदस्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगराओं के गांव गगड़ा में पंजाब पुलिस के जवान और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गनमैन वरिंदर सिंह के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह मुकदमा वरिंदर सिंह की मां सुखविंदर कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वरिंदर सिंह का परिवार श्री कीरतपुर साहिब में माथा टेकने गया हुआ था। घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसे निशाना बना लिया। चोरों ने घर के दरवाजे का कुंडा तक उखाड़ दिया और अंदर दाखिल होकर कमरों के ताले तोड़ दिए। वारदात का पता अगले दिन सुबह उस समय चला, जब परिवार का एक सदस्य घर से गाड़ी निकालने पहुंचा। घर का ताला टूटा देखकर उसने तुरंत परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन


परिवार के वापस लौटने पर घर के मुख्य गेट से लेकर अंदर के कमरों तक के ताले टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से तीन गैस सिलेंडर, दो एलईडी, इन्वर्टर-बैटरी, सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठियां और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरों की तारें भी काट दीं और डीवीआर तक अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को घर के अंदर की फुटेज से कोई सुराग न मिल सके।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग वारदात के बाद पुलिस की ओर से गांव और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच करने की बात कही गई थी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसपास लगे कैमरों की फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें