फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला: गुरुद्वारे में निहंग ने कृपाण से किया वार, पीएम मोदी ने फोन पर जाना हाल

Thu, 13 Aug 2026 02:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है। उन पर निहंग ने कृपाण से हमला किया है जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी है। वह नांदेड़ साहिब के गरुद्वारे में पत्नी हरसिमरत कौर के साथ मात्था टेकने गए थे। 
विज्ञापन
सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में हमला हुआ है। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक उन पर एक निहंग ने हमला किया है जिससे उनके हाथ पर चोट लगी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन पर कृपाण से हमला किया गया है। आरोपी निहंग को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुखबीर बादल के साथ गुरुद्वारे में उनकी पत्नी हरसिमरत कौर भी मौजूद थीं। उनके सामने ही यह वारदात हुई है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

'यह पंथ विरोधी ताकतों का षड़यंत्र'
वहीं, घटना को लेकर शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा सुखबीर बादव श्री हुजूर साहिब के दरबार नांदेड़ में माथा टेकने गए थे। वहां उन पर निहंग के भेषभूषा में मौजूद शख्स ने उन पर हमला किया। सिक्योरटी में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोका। सुखबिर बादल के हाथ में मामूली चोट लगी है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने कहा पहले भी उन पर हमला हुआ। यह पंथ विरोधी ताकतों का षड़यंत्र है। महाराष्ट्र पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है। 


 

साल 2024 में भी हुआ था सुखबिर बादल पर हमला 
बता दें कि सुखबीर बादल पर यह पहला हमला नहीं है। उन पर  4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल के बाहर भी फायरिंग हुई थी। उस समय वह अकाल तख्त से मिली सजा के तहत सेवादार की ड्यूटी पर थे।  शूटर ने उन पर गोली चलाई थी जिस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शूटर को पकड़ लिया था।   

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर से फोन पर की बात 
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। फिलहाल बाद अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

सीएम सैनी ने जताई निंदा 
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने घटना को लेकर निंदा जताई है। उन्होंने कहा  मेरी जानकारी में जिस व्यक्ति ने हमला किया है, उसे शायद गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अगर कोई मुद्दा है, तो उसे आवाज़ देनी चाहिए या चर्चा करनी चाहिए, ताकि समाधान निकल सके। जब कोई व्यक्ति श्रद्धा से किसी स्थान पर जाता है, तो ऐसी घटना उस श्रद्धा की भावना पर ही संदेह का साया डाल देती है। आखिर ये गुरुओं के धाम हैं, और गुरुओं ने इन्हें पूरे समुदाय के लिए स्थापित किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें