फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में रार: राहुल गांधी की चन्नी, रंधावा और बाजवा से मुलाकात, तीनों नेताओं को दिया अलग-अलग समय

Thu, 13 Aug 2026 01:42 PM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़

सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास अब पंजाब कांग्रेस में जारी बगावत को लेकर तीन रिपोर्ट हैं जिनमें से एक रिपोर्ट खुद राहुल गांधी की टीम ने बनाई है जिस पर अभी क्लाइमेक्स बरकरार है। 
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में बगावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ झंडा उठाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मुलाकात आखिरकार राहुल गांधी से हो गई है। पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा बुधवार को संसद भवन में राहुल से मिले। 
विज्ञापन


करीब पौना घंटा राहुल ने तीनों नेताओं को अलग-अलग समय दिया।
 पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान रंधावा, चन्नी और बाजवा ने राहुल गांधी को पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालातों की जानकारी दी। उन्होंने राहुल को बताया कि हालांकि पंजाब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है मगर कुछ नेताओं में भारी मतभेद की स्थिति है, जिस वजह से कार्यकर्ताओं में अपेक्षित उत्साह नहीं देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

इन नेताओं ने मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की इस दौरान भूमिका पर भी चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि राहुल को यह भी बताया गया कि पिछले दिनों पंजाब दौरे के दौरान बघेल की सभाओं और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नारेबाजी भी एक साजिश का हिस्सा थी, जिसका ठीकरा पूर्व सीएम चन्नी के सिर फोड़ा गया। इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए एकजुटता के लिए राहुल गांधी से जल्द हस्तक्षेप की मांग भी की ताकि पूरी टीम एकजुट होकर चुनावी रण में ताकत के साथ उतर सके।

राहुल गांधी के सामने तीन रिपोर्ट
पंजाब में बगावत के संदर्भ में अब राहुल गांधी के समक्ष तीन रिपोर्ट मौजूद हैं। इनमें दो रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और एआईसीसी के संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल की है जबकि एक रिपोर्ट खुद राहुल गांधी की टीम की है। राहुल अब इन तीनों रिपोर्टों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल से चर्चा करेंगे, उसके बाद निर्णय लेंगे। दरअसल, नाराज कांग्रेसी मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद से हटाने और चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। एक जुलाई से शुरू हुई यह बगावत अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें