चाैतरफा निंदा
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि सुखबीर बादल की हत्या की कोशिश की गई।
वहीं एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हम अपने सूत्रों के माध्यम से इसकी अच्छी तरह जांच करेंगे। हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है और अपने साथ ले गई है...गुरु रामदास ने सुखबीर सिंह बादल को बचाया...हम सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं।
वहीं भाजपा के राज्य प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने कहा कि मैं सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं, आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में हुई लापरवाही की जांच होनी चाहिए.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने हमले को अत्यंत दुखद और निंदनीय है। श्री अकाल तख्त साहिब सिखों का सबसे बड़ा धार्मिक संगठन है और सुखबीर सिंह बादल अपनी सजा पूरी कर रहे थे, लेकिन उन पर हमला करना अत्यंत निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।