फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूतवी के कोच से निकला धुआं: यात्रियों में हड़कंप, बठिंडा-गोनियाना के बीच आधे घंटा खड़ी रही ट्रेन

Mon, 21 Jul 2025 09:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा से जम्मू तवी एक्सप्रेस सुबह पाैने आठ बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी। 15 मिनट बाद ही यात्रियों ने बी 1 कोच से धुआं निकलता देखा। चेन खींच कर ट्रेन को रूकवाया गया और तकनीकी टीम को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223 बी.1 कोच) में सोमवार सुबह अचानक धुआं निकलने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में खाकी पर आरोप: बीट बाॅक्स में टैक्सी चालक को पीटा, आरोप-वर्दी वालों ने मारा; पुलिस का जवाब भी जानिए

करीब 15 मिनट बाद, जैसे ही ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची, कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए। यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर आ गए। प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि गाड़ी से धुआं निकलते देख चेन पुल की गई और गाड़ी को रोका गया।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेन लगभग आधे घंटे तक गोनियाना और बठिंडा के बीच रुकी रही। इस दौरान तकनीकी टीम ने कोच की जांच की और पाया कि कोच की बेल्ट गर्म हो जाने के कारण धुआं निकल रहा था। मरम्मत टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोच की बेल्ट में गर्मी की वजह से धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टाफ ने अतिरिक्त जांच की और सभी कोचों की तकनीकी खामियों को देखा। घटना के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें