अमेरिका में कुछ दिन पहले एक सड़क हादसा हुआ था। माना जा रहा है कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ था। हादसे में तीन अमेरिका नागरिकों की मौत हो गई थी। जिस ट्रक से हादसा हुआ था उसे पंजाब के तरनतारन का रहने वाला हरजिंद्र सिंह चला रहा था। हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि इस मामले में हरजिंदर को 45 साल की सजा हो सकती है।
ट्रक ड्राइवर हरजिंद्र सिंह को सजा दिए जाने पर मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू व पंजाबी गायक आर नेत उसके समर्थन में आगे आए हैं। इस सड़क हादसे दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी। अमेरिका सरकार ने इसको गंभीरता से लिया और अब दूसरे देशों में से आने वाले लोगों के लिए ड्राइविंग वर्क परमिट पर रोक लगा दी।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हरजिंद्र सिंह ने यह गलती जान बूझकर नहीं की बल्कि यह एक सड़क हादसा है। उन्होंने अपील की कि सारे पंजाबी भाईचारे को हरजिंद्र सिंह की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमदर्दी हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ भी है, लेकिन हरजिंद्र सिंह से भूल हुई है और इसको गवाह बनाकर उसकी जिंदगी बर्बाद ना की जाए।
उधर, पंजाबी गायक आर नेत ने भी हरजिंद्र सिंह की तस्वीर शेयर करते लिखा है कि भाई की चुप्पी बहुत कुछ कह रही है और हमारा कलेजा बाहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि किस्मत में क्या लिखा है, किसी को कुछ नहीं पता, जितने भी पंजाबी बहन-भाई विदेशों में अपने देश छोड़कर रोजी रोटी कमा रहे हैं, वाहेगुरु सब पर मेहर करे।