पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की राजनीति में उतरने के संकेत देकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फैसले को लेकर क्षेत्र के लोगों से समर्थन और राय मांगी है।
मानसा से जताई चुनाव लड़ने की इच्छा
बलकौर सिंह के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि वह मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला जनता की राय और समर्थन के आधार पर ही लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर बताएं कि क्या उन्हें चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। उनका मानना है कि जनता का समर्थन किसी भी राजनीतिक फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।