बलटाना में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बलटाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने रात करीब सवा दो बजे घर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पूर्व पार्षद के घर पर गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।